मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
05-Feb-2025 07:20 PM
By AJIT
Bihar Crime: बिहार के जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहालपुर मठिया गांव में तीन दिन पूर्व एक महिला की लाश गांव से दूर नहर किनारे मिला था। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैली हुई थी। पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ था। पत्नी की लाश मिलने की सूचना पति ने पुलिस को दी। वह फूट-फूट कर इसलिए रोने लगा ताकि किसी को शक ना हो कि उसी ने ही अपनी बीवी की जान ली है। लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा दिन तक छिपने वाली नहीं थी। डॉग स्कॉयर्ड की मदद से आखिरकार मामले का खुलासा हो गया।
नहर के किनारे महिला की लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद किया था। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया था। डॉग स्कॉयर्ड की मदद से मामले का पर्दाफाश हो गया। जो पति पुलिस के सामने अपनी पत्नी की हत्या किए जाने की बात कह रो रहा था। पुलिस जांच में पति ही पत्नी का कातिल निकला। पुलिस की वैज्ञानिक अनुसंधान में धीरे-धीरे सब बातों सामने आ गयी।
जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ शुरू की। गिरफ्तार पति ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गांव के ही लोगों से था। जिसे लेकर वह परेशान रह रहा था और इसी बात से नाराज पति ने नहर के किनारे ले जाकर गला घोंटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और लाश को नदी किनारे फेंक दिया। इस हत्याकांड में पति के साथ और भी लोग शामिल थे जिनकी तलाश में पुलिस जुट गयी है।
जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिनों के अंदर पुलिस ने एक अनसुलझे केस की गुत्थी को सुलझा लिया है और चौंकाने वाला खुलासा निकलकर सामने आया है। पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने यह कदम उठा लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।