मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता
17-Mar-2025 06:56 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के कानन पंचायत स्थित चिलको गांव में अंधविश्वास के चलते ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग दंपति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। यह घटना पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर गई। जानकारी मिलते ही झाझा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
श्मशान में रह रहे थे बुजुर्ग दंपति
मृतकों की पहचान जागेश्वर भुल्ला (75 वर्ष) और उनकी पत्नी जासो देवी (63 वर्ष) के रूप में हुई है। कुछ महीने पहले यह दंपति अपने गांव से 1.5 किलोमीटर दूर श्मशान घाट में रहने चले गए थे। सोमवार को खीरु नैया नामक ग्रामीण की किसी बीमारी से मौत हो गई थी। परिजनों ने शक के आधार पर बुजुर्ग दंपति को जबरन गांव बुलाया और उन पर डायन होने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने उनसे झाड़-फूंक कर खीरु नैया को जिंदा करने के लिए कहा। जब ऐसा नहीं हुआ, तो तेजधार हथियार से दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को घर में छोड़कर फरार हो गए।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही झाझा थाना प्रभारी संजय सिंह और एसडीपीओ राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसपी मदन कुमार आनंद ने भी मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से पूछताछ की। एफएसएल टीम ने घटना स्थल से हत्या से जुड़े कई साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेज दिया।
मृतकों के बेटे का आरोप
मृतक दंपति के बेटे त्रिलोकी नैया ने बताया कि खीरु नैया बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। लेकिन उसके परिजनों को शक था कि उसके माता-पिता ने जादू-टोना करके उसकी मौत कराई है। उसने फागु नैया के बेटे अशोक नैया और राजू नैया सहित अन्य ग्रामीणों पर हत्या का आरोप लगाया।
एसपी बोले- दोषियों की होगी गिरफ्तारी
एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि खीरु नैया के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने अंधविश्वास के कारण दंपति को बंधक बनाकर सिर पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या की। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।