Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
07-Dec-2025 10:35 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई जिले में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ‘योग गुरु रवि किशन’ नाम वाले फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वायरल वीडियो में सफेद ट्रैक सूट पहना एक व्यक्ति हाथ में लाठी लिए दिव्यांग युवक को धमकाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह खुद को योग गुरु रवि किशन बताता है और युवक से आधार कार्ड दिखाने को कहता है। फुटेज के दौरान कथित रूप से उसकी यह आवाज भी सुनाई देती है “मारते हुए वीडियो मत बनाना।”
कभी योग गुरु, कभी यूट्यूबर: आरोपी की पहचान पर सवाल
वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को लेकर स्थानीय स्तर पर कई दावे किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह शख्स गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुर्ला गाँव का सुनील यादव उर्फ सुनील डॉन है। ग्रामीणों के अनुसार वह कभी खुद को योग गुरु, तो कभी यूट्यूब पत्रकार बताता है। कुछ लोगों का आरोप है कि वह बिना वजह कई लोगों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है और उन्हें परेशान करता है।
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि सुनील डॉन पर पहले से भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट एक वीडियो में वह खुद यह स्वीकार करता दिखाई देता है कि वह करीब 14 साल की सजा बिहार के विभिन्न जिलों की जेलों में काट चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर है। पुलिस रिकॉर्ड में भी उसके खिलाफ लूट, डकैती और हत्या जैसे गंभीर मामलों में दर्जनों केस होने की बात कही जा रही है।
घटना पर स्थानीय लोगों में आक्रोश, प्रशासन पर उठे सवाल
वायरल वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि दिव्यांग युवक के साथ दिखाया गया कथित बर्ताव मानवता के खिलाफ है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से घटना की सत्यता की जांच करने और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच जारी
इस मामले में गिद्धौर थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी।
