कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
10-Mar-2025 02:09 PM
By First Bihar
Crime news: जमुई में बालू माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है ऐसा लग रहा है कि इनके आगे पुलिस भी घुटने टेक दी है। दरअसल, बिहार के जमुई में सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिजली ऑफिस के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है, लेकिन बालू माफियाओं ने जबरन पुलिस से ट्रैक्टर छुड़ा कर ले गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब ट्रैक्टर को लेकर जबरन भागने के दौरान ट्रैक्टर द्वारा एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जाती है। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
वही मौके पर मौजूद पुलिस जब तक कुछ कर पाती तब तक बालू माफिया ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल व्यक्ति के साथ स्थानीय लोगों ने ने जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर खूब बवाल खड़े का दिए. मौके पर मौजूद पुलिस भी वहां से भाग गई, जिसके बाद स्थानीय लोग और अधिक आक्रोशित हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान कटौना निवासी पांडेय सिंह के रूप में हुई है। जमुई जिले में बालू माफियाओं का दौस इतना ऊंचा है कि ये कभी पुलिस को पीट देते है तो कभी पुलिस पर गोली चला देते है।
बता दें कि जमुई में बालू माफिया बेखौफ होकर ट्रैक्टर से बालू की अवैध कमाई कर रहे है, लेकिन जिला प्रशासन खामोश होकर सिर्फ तमाशा है। इसपर लगाम लगाने की हिम्मत किसी के पास नहीं है। इस घटना से एक चीज साफ जाहिर है कि जमुई खनन विभाग के अधिकारी या पुलिस इन अवैध बालू माफियाओं पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। जिसके ही कारण आए दिन अवैध बालू ट्रैक्टरों का आतंक जमुई में देखने को मिलता रहता है। अब देखना लाजिमी होगा कि खनन विभाग और पुलिस द्वारा इस तरह की घटनाओं पर कब तक लगाम लगाई जाती है।