ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: जमुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, चर्चित...

Bihar Crime News: जमुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, चर्चित खुशबू पांडेय अरेस्ट; अबतक कई गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने हिंदू शेरनी के नाम से मशहूर खुशबू पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

18-Feb-2025 11:30 AM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar Crime News: जमुई में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में हिंदू शेरनी के नाम से चर्चित खुशबू पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार की रात खुशबू पांडेय को गिरफ्तार किया।


दरअसल, हिन्दू शेरनी के नाम से मशहूर मलयपुर निवासी खुशबू पांडेय आखिरकार पुलिस के चंगुल में फंस ही गई। पुलिस ने छापेमारी कर सोमवार की रात करीब 9 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। खुशबू पांडेय पर झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में हुए हिंसक झड़प के दौरान भड़काऊ भाषण देने और आपत्तिजनक नारेबाजी करने के साथ बिना पुलिस को सूचना दिए भीड़ इकट्ठा करने का आरोप है।


पुलिस टीम ने देर रात 10:30 बजे सदर अस्पताल में खुशबू पांडेय का मेडिकल जांच कराया गया है। मेडिकल जांच के बाद देर रात कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। खुश्बू पांडेय रविवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने अपने दो दर्जन से अधिक सहयोगियों के साथ झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव गई थी, जहां पाठ करने के बाद लौटने के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। 


इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थराव भी हुआ था। इस दौरान खुशबू पांडेय ने भड़काऊ भाषण दिया था और आपत्तिजनक नारे लगाए थे। इसके साथ ही धमकी भरा वीडियो भी वायरल किया था। मामले में एसआई नंदन राय ने सात लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। 


आरोपियों में खुशबू पांडेय के अलावा नगर परिषद जमुई के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार साह सहित सात लोग शामिल हैं। खुशबू को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और बाकी आरोपियों को सरगर्मी से तलाश कर रही है। एसपी मदन कुमार आनंद ने सख्त लफ्जे में कहा है कि दोषी दोनों पक्ष में से कोई भी हो बख्शे नहीं जाएंगे। दोषियों को सलाखों के पीछे जाना ही होगा।