ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / crime / Bihar Crime News: कोई बोलतई रे.. शराब के नशे में धुत युवक ने...

Bihar Crime News: कोई बोलतई रे.. शराब के नशे में धुत युवक ने किया भारी हंगामा, खुद को बताया DM का रिश्तेदार

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में शराब के नशे में धुत युवक ने भारी हंगामा मचाया. युवक खुद को डीएम का रिश्तेदार बताकर घंटों ड्रामा करता रहा.

24-Mar-2025 10:15 AM

By Dheeraj Kumar

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले बिहार में अक्सर ऐसे नजारे सामने आते रहे हैं जो शराबबंदी कानून की पोल खोलने के लिए काफी होते हैं। नया मामला जमुई से सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत युवक ने भारी हंगामा किया। घटना जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के मलयपुर थाने से महज कुछ दूरी पर हुई है।


सड़क किनारे झाडी में एक साइकिल सवार शराब के नशे में धित होकर गिरा पड़ा था। जानकारी के बाद मलयपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जब युवक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम सुरेंद्र कुमार बताया, जो शहर के न्यू टोला बिहार निवासी ठाकुर चंद्रवंशी का बेटा है। शराब के नशे में शराबी ने कहा कि वह जमुई डीएम के रिश्तेदार है। 


साइकिल सवार पूरी तरह से शराब के नशे में धुत था। वह किसी वाहन की चपेट में आ सकता था लेकिन स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मलयपुर थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब के नशे में धुत युवक हंगामा करने लगा। जिसे पुलिस थाने लाकर पूछताछ की। 


मलयपुर थाने के दारोगा प्रेम रंजन ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में गिरा है। उसे मेडिकल जांच कर शराब अधिनियम के तहत उस पर कानून कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बिहार में 1 अप्रैल 2016 को पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुआ था लेकिन पूरे राज्य में शराब पीने और बेचने का काम बदस्तूर जारी है।