ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar News: जमुई में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद भारी बवाल,...

Bihar News: जमुई में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद भारी बवाल, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

Bihar News: बिहार के जमुई में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद भारी हंगामा हुआ है। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल के मौके पर तैनात किया गया है।

16-Feb-2025 07:51 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar News: जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के बलियाडीह गांव में दो पक्षों के बीच भारी बवाल हुई है। जमुई नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार समेत खुश्बू पाण्डेय इस घटना में घायल हो गए हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।


बताया जा रहा है कि कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायल नीतीश कुमार को झाझा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज़ के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जमुई के एसपी मदन आनंद भी झाझा थाना में कैंप किए हुए है। 


वहीं एसडीएम अभय तिवारी और झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए है। फिलहाल प्रशासन की तरफ से इस घटना को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बलियाडीह गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।