बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
21-Feb-2025 04:29 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar Crime Police: बिहार के जमुई में खेत में पानी पटवन को लेकर दबंगों पिता-पुत्र समेत तीन लोगों तलवार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के अमीन गांव की है।
घायलों में अमीन गांव निवासी मो. जैनुल और उनके बेटे मो. शहजाद और मो. सलमान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिता-पुत की हालत बेहद खराब है। घायल मो. सलमान ने बताया कि उनका अपना निजी पोखर है। जिसमें वह पानी जमा कर रखते हैं और खेत पटवन करता हैं लेकिन उनके पड़ोसी मो. नौशाद, मो. जियाउद्दीन के द्वारा बिना पूछे उनके निजी पोखर को काटकर अपना खेत पटवन करने लगे।
जब पोखर से पानी लेने का विरोध किया गया तो मो. नौशाद, मो. जियाउद्दीन मो. सहाब, मो. समीर सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा तलवार से हमला कर दिया गया। जिससे तीन लोग घायल हो गए। साथ ही बताया कि रात ज्यादा होने की वजह से शुक्रवार की सुबह टाउन थाना में आवेदन देकर उक्त सभी आरोपितों पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
घटना कि जानकारी के बाद टाउन थाने कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। टाउन थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है फिर आप सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी।