मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Feb-2025 04:59 PM
By First Bihar
jamui: झाझा थाना क्षेत्र के परासी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपति को उनके दबंग पड़ोसी ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। घटना के बाद दंपति को मरा हुआ समझकर सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित दंपति झाझा थाने पहुंचे और थाने अध्यक्ष को एक आवेदन दिया।
उन्होंने बताया कि परासी गांव के ही उनके दबंग पड़ोसी अर्जुन रविदास सहित दर्जन भर लोग अचानक उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी आरोपी उन्हें पकड़कर घर से घसीटते हुए बाहर ले गए और अमरूद के पेड़ में रस्सी से बांधकर पीटा। जब दंपति बेहोश हो गए तो उन्हें मरा हुआ समझकर सभी आरोपी फरार हो गए।
पीड़ितों की पहचान परासी गांव निवासी शंभू कुमार और उनकी पत्नी रंभा कुमारी के रूप में की गई है। शंभू कुमार ने बताया कि दबंग उनके जमीन को हड़पने की नीयत से उनकी हत्या का प्रयास कर रहे थे। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ ऐसा होगा। घटना के बाद दंपति डरे हुए हैं और उन्हें डर है कि दबंग कहीं दोबारा उन पर जानलेवा हमला न कर दें।
पीड़ित दंपति ने बताया कि आवेदन के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।