बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
25-Mar-2025 03:19 PM
By First Bihar
IMA Warning: पटना में एक निजी अस्पताल की निदेशक सुरभि राज की हत्या के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की बिहार शाखा ने डॉक्टरों को सख्त चेतावनी दी है। संगठन ने कहा कि डॉक्टरों को झोलाछाप (क्वैक) से दूरी बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा भविष्य में किसी विवाद में फंसने पर एसोसिएशन उनकी सहायता नहीं करेगा।
आपको बता दे कि शनिवार को अपराधियों ने सुरभि राज की गोली मारकर हत्या कर दी थी, लेकिन अब तक पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
IMA बिहार के मुख्य संरक्षक और पूर्व अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने स्पष्ट किया कि संगठन केवल योग्य और पंजीकृत डॉक्टरों के अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने कहा, "हम अपने डॉक्टरों से अपील करते हैं कि वे झोलाछाप लोगों से कोई पेशेवर संबंध न रखें। अगर वे ऐसा करते हैं और किसी समस्या में फंसते हैं, तो IMA उनकी कोई मदद नहीं करेगा।" उन्होंने यह भी बताया कि सुरभि राज और उनके पति राकेश रोशन मेडिकल पेशेवर नहीं थे, इसलिए एसोसिएशन उनके समर्थन में कोई कदम नहीं उठाएगा।
IMA बिहार के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव ने भी संगठन को इस मामले से अलग रखा। हालांकि, उन्होंने सरकार से अपील की कि वह ऐसे अस्पतालों की उच्चस्तरीय जांच करवाए, जिन्हें गैर-डॉक्टर संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को तय मानकों के अनुरूप संचालित किया जाना चाहिए और इन पर सख्त निगरानी रखी जानी चाहिए।
IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने भी डॉक्टरों से झोलाछाप चिकित्सा संस्थानों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिस अस्पताल में यह घटना हुई, वह पंजीकृत डॉक्टरों द्वारा संचालित नहीं था, बल्कि वहां संभवतः जरूरत के हिसाब से पार्ट-टाइम डॉक्टरों को बुलाया जाता था। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे उपाय करेगा, जिससे डॉक्टर झोलाछाप लोगों के जाल में न फंसें। डॉ. अजय कुमार ने इस हत्याकांड को एक आपराधिक वारदात करार दिया और कहा कि मृतक चिकित्सक नहीं थीं, इसलिए IMA इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं देगा।