छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
27-Jan-2025 07:21 PM
By First Bihar
Big Action by ED: आईएएस संजीव हंस और गुलाब यादव से जुड़े मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध कमाई से जुड़े मामले में दो और लोगों को ED ने गिरफ्तार किया है। ईडी ने पुष्पराज बजाज के रिश्तेदार उत्तम कुमार डागा और पवन धुत को दबोचा है। कोलकाता के रहने वाले पुष्पराज बजाज पूर्व से ही जेल में बंद हैं।
ED से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पराज बजाज ने संजीव हंस और उनसे जुड़े लोगों की काली कमाई को ठिकाना लगाने के साथ ही कई कंपनियों के साथ दलाली करने में अहम भूमिका निभाई थी। पवन धुत दिल्ली स्थित धुत इंफ्रा कंपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मालिक बताया जा रहा है। पवन धुत को दिल्ली के पॉश इलाके छतरपुर में मौजूद फॉर्म हॉउस से गिरफ्तार किया गया है।
जबकि उत्तम डागा माइनिंग एंड इंजीनियरिंग कंपनी का मालिक है। उत्तम डागा कोलकाता में सीए का काम भी करता हैं। उत्तम को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है।ED की टीम ने दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाई है। पटना लाने के बाद दोनों को पटना सिविल कोर्ट स्थित PLMA कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया है।
बता दें कि बीते 16 दिसंबर को ईडी (ED) ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस (ias officer sanjeev hans) के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उनकी और उनके करीबियों की 23.72 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया था। ईडी ने संजीव हंस और अन्य की 7 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया था। ईडी ने नागपुर में 3 भूखंड, दिल्ली में 1 फ्लैट और जयपुर में 3 फ्लैट को अटैच किया था, जो संजीव हंस और उनके सहयोगियों प्रवीण चौधरी, पुष्पराज बजाज और उनके परिवार के लोगों के नाम पर हैं।