ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / हरियाणा में BSP नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उतारा मौत के घाट, सीने...

हरियाणा में BSP नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उतारा मौत के घाट, सीने में दागी कई गोलियां

Ambala BSP Leader Murder: अंबाला के नारायणगढ़ में बीएसपी नेता हरबिलास रज्जूमाजरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके उनका मर्डर कर दिया।

25-Jan-2025 07:32 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Ambala BSP Leader Murder:  खबर हरियाणा से है, जहां अंबाला के नारायणगढ़ में बीएसपी नेता हरविलास रज्जूमाजरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बीएसपी नेता के सीने में 5 गोलियां लगीं। वहीं उनके 2 साथी भी इस हमले में घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि नारायणगढ़ में शुक्रवार देर रात आहलूवालिया पार्क के पास अज्ञात हमलावरों ने तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में बहुजन समाज पार्टी से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ चुके हरविलास रज्जुमाजरा, चुन्नू डांग और एक अन्य साथी घायल हो गए। सभी घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया जहां बीएसपी नेता हरविलास रज्जुमाजरा की मौत हो गई।


हमला उस वक्त हुआ जब हरविलास रज्जुमाजरा अपनी गाड़ी में सवार होकर आहलूवालिया पार्क के पास से गुजर रहे थे और इस दौरान हमलावरों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने कई गोलियां बीएसपी नेता के सीने में दागीं। हमले के पीछे किसका हाथ है इसका पता अभी तक पता नहीं चल पाया है।


पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के हरियाणा प्रमुख धर्मपाल तिगरा ने हरविलास पर हुए हमले की आलोचना करते हुए कहा है कि, “हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं,जिसने भी यह किया है वह बहुत गलत है और उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। "