खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
28-Jul-2025 08:01 AM
By First Bihar
Encounter: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार को एक मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी डबलू यादव को यूपी एसटीएफ (UP STF) और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मार गिराया। डबलू यादव बिहार के बेगूसराय जिले का निवासी था और वहां हत्या, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में वांटेड था।
एनकाउंटर हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में हुआ। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि डबलू यादव किसी गैंग के साथ इलाके में छिपा हुआ है और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। इसी इनपुट के आधार पर यूपी एसटीएफ और बिहार पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। खुद को घिरा देख डबलू यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
डबलू यादव बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव का रहने वाला था। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखने जैसे कई संगीन मामलों में केस दर्ज थे। बिहार पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
डबलू यादव लंबे समय से फरार चल रहा था और बिहार पुलिस उसकी तलाश में थी। उस पर कई बार छापेमारी की गई, लेकिन हर बार वह बच निकलता था। वहीं, पुलिस को गुप्त सूचना मिली। गुप्त सूचना के आधार पर ही यूपी में उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
यूपी एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा था, लेकिन पुलिस ने रणनीतिक तरीके से उसे अंजाम दिया। मौके से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।
बिहार पुलिस के मुताबिक, डबलू यादव का आपराधिक इतिहास बेहद खतरनाक था और उसकी गिरफ्तारी या मृत्यु से बड़ी राहत मिली है। एनकाउंटर के बाद डबलू यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी पहचान की पुष्टि बेगूसराय पुलिस ने की है। पुलिस अब उसके बाकी साथियों की तलाश में है, जो घटना के वक्त मौके से फरार हो गए।