ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद को लेकर युवक को गोलियों से भून दिया गया है।

Bihar Crime News

10-Sep-2025 08:18 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद को लेकर युवक को गोलियों से भून दिया गया है। घटना मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जटवालिया गांव में मंगरवार को एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। घायल युवक श्रवण दुबे को चार गोलियां मारी गईं, जिसे गंभीर हालत में रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक घटना मंगरवार दोपहर की बताई जा रही है। घायल श्रवण दुबे के अनुसार, वह अपने खेत के पास स्थित खरिहानी क्षेत्र में मौजूद था, तभी छोटू मिश्रा नामक व्यक्ति का फोन आया और उसने लोकेशन पूछी। इसके कुछ ही देर बाद, तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर आए और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। श्रवण दुबे को चार गोलियां लगीं दो छाती में, एक हाथ में और एक जांघ में। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।


श्रवण दुबे और उनके पाटीदार श्याम किशोर दुबे के बीच दस कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि इस मामले में कई बार पंचायत बैठी, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। घायल श्रवण और उनके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि श्याम किशोर दुबे ने ही शूटरों को पैसे देकर हमला करवाया। उन्होंने इसे पूर्व नियोजित साजिश बताया है।


कुंडवा चैनपुर के थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना कपड़ा और गोली के खोखे बरामद किए हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि साक्ष्य इकट्ठा किए जा सकें।


पुलिस ने श्रवण दुबे के बयान के आधार पर श्याम किशोर दुबे सहित चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी, और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट