छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
28-Feb-2025 10:08 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Gorakhpur Triple Murder: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा में ट्रिपल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया। एक महिला समेत तीन बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। सनकी पोते ने दो बाबा और दादी को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने एक मवेशी को भी फावड़े से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गिरघर के पास खेत में तीनों के शव मिले हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की गई है। आरोपी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। यह घटना झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा के पास कोईरान टोला की है।
आरोपी की मां ने बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। एसपी नॉर्थ ने बातचीत में बताया कि कोईरान टोला में पोते रामदयाल मौर्य ने अपने दादा कुबेर मौर्य, साधु मौर्य और द्रौपदी देवी की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी रामदयाल मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।