मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Feb-2025 03:49 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में पुलिस व अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मनीष यादव मारा गया। मनीष यादव एनकाउंटर मामले में सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। डीआईजी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सिवान और गोपालगंज के कुख्यात अपराधी पर हत्या व लूट के दस संगीन मामले दर्ज थे। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने उसके ऊपर इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गयी थी।
डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि कुख्यात मनीष यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था और दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेशी के बाद गोपालगंज लाया जा रहा था, इसी दौरान तड़के करीब 3 बजे गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के समीप दो बाइक सवार 5 अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गयी व कुख्यात मनीष यादव सिपाही रौशन कुमार का पिस्टल लेकर उस पर फायरिंग कर दी।
इसी दौरान जवाबी कार्रवाई में मनीष यादव मारा गया जबकि सिपाही रौशन कुमार के कंधे में गोली लगी है। वही पुलिस वाहन के पेड़ से टकराने की वजह से अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटे आयी है। डीआईजी ने बताया कि मनीष यादव ने यूपी व बिहार में अपना नेटवर्क फैला रखा था और उसके गिरोह में करीब 35 गुर्गे शामिल थे। ये हत्या के साथ-साथ ज्वेलरी दुकानों में लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।
डीआईजी ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, क्या ये अपराधी मनीष यादव को मारने या छुड़ाने के लिए आये थे इसकी भी जांच की जा रही है। वही मुठभेड़ के दौरान अन्य अपराधियों को भी गोली लगने की आशंका है, क्योंकि की घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पिस्टल मिला है और आसपास खून के निशान पाए गए हैं।
डीआईजी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई है। अभी खाली खोखा की तलाश की जा रही है, एसटीएफ की संख्या कम होने के कारण इधर से सात राउंड फायरिंग की गयी है। मुठभेड़ के दौरान घायल एसटीएफ जवान रौशन कुमार को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। डीआईजी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिसमें एसटीएफ के चालक को काफी चोट पहुंची है जबकि टीम लीडर इंस्पेक्टर मुस्ताक को कंधे में काफी चोट आई है।
नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट