Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश
13-Nov-2025 03:00 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं। इसके बावजूद दहेजदानव अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गोपालगंज से निकलकर सामने आ रही है। जहां एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। घटना गोपालगंज के ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के साखे खास गांव की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों ने मृतका के भैसूर, जेठानी और उनकी बेटी पर और दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान खासे खास गांव के रहने वाले सुनील बारी की पत्नी 20 वर्षीया संजू देवी के रूप में हुई है। 25 नवंबर 2024 को उसकी शादी हुई थी। शादी के डेढ़ महीने बाद पति सुनील पत्नी संजू को घर पर छोड़कर कमाने के लिए दिल्ली चला गया। जहां वह एक साड़ी कंपनी में काम करने लगा। जेठानी और भैसूर के साथ संजू खासे खास गांव में रहती थी। संजू की गला दबाकर हत्या कर दी गयी।
मृतका के परिजनों ने जेठानी, भैसूर और उनकी बेटी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका की चाची का कहना है कि उचित दान दहेज देकर उन्होंने बेटी संजू की शादी सुनील से की थी। लेकिन शादी के डेढ़ महीने बाद और दहेज की मांग की जाने लगी। भैसूर-जेठानी और उनकी बेटी मायके से और दहेज लाने को कहा करते थे। जब मांग पूरी नहीं हुई तब संजू के मानसिक और शारिरीक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर इन तीनों ने बेटी संजू की जमकर पिटाई कर दी। इन्ही लोगों ने गला दबाकर संजू की हत्या कर दी। संजू की मौत की खबर मायके वालों को भी नहीं दिया गया। पड़ोसियों की सूचना पर मायकेवाले बेटी के घर पहुंचे। जहां संजू की लाश पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान पाये गये। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के परिजनों ने पति सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। परिजनों ने बताया कि शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद घटना के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने जेठानी-भैसूर और उनकी बेटी को (3 लोगों)हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना की तमाम बिन्दुओं की जांच कर रही है।