ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: मां और दो सगे भाइयों ने मिलकर की थी युवती...

Bihar Crime News: मां और दो सगे भाइयों ने मिलकर की थी युवती की हत्या, हैरान कर देगी मर्डर की वजह

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में पिछले दिनों एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका की मां और एक भाई को अरेस्ट किया है।

14-Feb-2025 05:50 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: गोपालगंज पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व हुए युवती हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में उसकी मां जैतून नेशा और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अन्तरजातीय प्रेम विवाह बताया जा रहा है। 


बेटी के प्रेम विवाह से तंग आकर मां और बेटे ने युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया था। बीते 31 जनवरी को कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के समीप नहर के किनारे एक युवती का शव बरामद किया गया था। युवती की पहचान कुचायोकोट थाना के पोखरभिंडा निवासी हारून राशिद के बेटी शबाना खातून के रूप में की गई थी। युवती की हत्या गोली मारकर की गई थी। 


पुलिस ने मौके से 4 खोखा भी बरामद किया गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि बीते 31 जनवरी को युवती की हत्या हुई थी। युवती की हत्या उसके दो भाई और उसकी मां ने मिलकर किया है। मृतिका ने दूसरे जाति के युवक से 2023 में शादी की थी। युवती के परिजनों के युवक के परिजनों से दबाव बनाकर शबाना खातून को वापस करने को कहा जिससे युवक ने युवती को वापस उसके घर भेज दिया लेकिन युवती बार बार घर से भाग जाती थी। 


युवती के दोनों भाई और उसकी मां ने युवक से शादी का झांसा देकर बाइक से सुनसान जगह पर ले जाकर रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और शव को नहर के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने मृत्तिका के मां जैतून नेशा और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बड़े भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज