बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
24-Feb-2025 08:48 AM
By First Bihar
बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया की ढीबर शाखा में 97 लाख रुपये का बड़ा गोल्ड लोन घोटाला सामने आया है. जांच में पता चला है कि 23 खाताधारकों ने फर्जी जांच प्रमाण पत्र के आधार पर नकली सोना देकर बैंक से लोन लिया और फिर पैसा वापस नहीं किया. इस घोटाले में सोने की जांच करने वाले सुनार की मिलीभगत भी सामने आई है. बैंक मैनेजर राहुल कुमार के बयान पर सुनार और सभी खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
घटना साल 2021 और 2022 के दौरान की है, जब 23 लोगों ने बैंक में गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया था. बैंक ने इस लोन को मंजूरी देने से पहले सोने की शुद्धता की जांच के लिए सूचीबद्ध सुनार सुमित कुमार (निवासी- बख्तियारपुर हकीकतपुर) को बुलाया था. सोनार के मूल्यांकन के बाद जरूरी कागजात और बैंकिंग नियम पूरे करने के बाद बैंक ने सभी 23 खाताधारकों को लोन जारी कर दिया.
लेकिन जब लोन की रकम नहीं चुकाई गई तो बैंक ने इन सभी खातों को ब्लैक लिस्ट कर एनपीए घोषित कर दिया. इसके बाद पटना सिटी के एक और लिस्टेड सुनार आशीष कुमार को बुलाकर बैंक में जमा सोने की दोबारा जांच कराई गई तो वह नकली निकला. बैंक मैनेजर के मुताबिक यह पूरी साजिश सुनार सुमित कुमार और इन 23 खाताधारकों ने मिलकर रची थी, ताकि बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा सके.
बैंक मैनेजर ने बताया कि इस बैंक की अन्य शाखाओं से भी करीब 2 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन फ्रॉड हो चुका है. तीन दर्जन से ज्यादा जालसाजों ने नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से लोन लिया था, लेकिन इसकी जांच पर रोक लगी रही. अब इस ताजा मामले में सुनार सुमित कुमार समेत 23 खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है.
किसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया?
सभी खाताधारकों एवं स्वर्णकारों के विरुद्ध बैंक द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस घोटाले की गहराई से जांच करेगी, ताकि बैंक को नुकसान पहुंचाने वालों को सजा मिल सके। पहले हुए 2 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच भी फिर से खोली जा सकती है। पटना में सामने आया यह गोल्ड लोन घोटाला बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और लोन स्वीकृति प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करती है और बैंक अपने नुकसान की भरपाई कर पाता है या नहीं।