ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar Crime News: वैशाली में गोल्ड लोन बैंक समेत पांच दुकानों में चोरी,...

Bihar Crime News: वैशाली में गोल्ड लोन बैंक समेत पांच दुकानों में चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में रविवार की देर रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. शातिर चोरों ने एक के बाद एक पांच जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

13-Jan-2025 08:27 PM

By Vikramjeet

Bihar Crime News: वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने ताबड़तोड़ पांच दुकानों को निशाना बनाया। इनमें आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक भी शामिल है। चोरों ने दो दुकानों से नकदी चुरा ली, जबकि अन्य तीन दुकानों में घुसने का प्रयास किया गया। 


घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर 2 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


रविवार की देर रात लालगंज थाना क्षेत्र के गंडक प्रोजेक्ट के बगल में स्थित बुलेट एजेंसी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर के द्वारा एजेंसी में रखे लगभग 32 हजार 500 रुपए नगद की चोरी कर लिया गया है। वहीं यामाहा एजेंसी के एक शटर का एक ताला तोड़ा गया है हालांकि उस एजेंसी में चोर घुसने में नाकामयाब रहा है। जिसके बाद उक्त चोरों के द्वारा लालगंज तीनपुलवा चौक के नजदीक लालगंज अल्मुनियम हाउस का ताला तोड़कर उसमें रखे कैश लगभग 10 हजार रुपए की चोरी की गई है। 


साथ ही उसके बगल में स्थित एक सीमेंट - बालू दुकान का भी ताला तोड़ा गया है। इन सब के बीच लालगंज में स्थित आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक का भी ताला तोड़कर चोर बैंक में प्रवेश कर गया हालांकि सिक्योरिटी अलार्म के बज जाने के कारण चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में नाकामयाब हुआ। वही सिक्योरिटी अलार्म बजने के बाद लालगंज थाना भी मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक चोर फरार हो गया। आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक से चोर के द्वारा कुछ भी चोरी नहीं किया गया है। पांच दुकानों में मात्र दो दुकान से चोरी करने की सूचना है।