BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
24-Jan-2022 03:37 PM
PATNA: दोहरे हत्याकांड के एक पुराने मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में पिछले 20 वर्षों से फरार चल रहे रंजीत जमादार उर्फ रंजीत चौहान को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेलछी थाना क्षेत्र स्थित तमोलिया पुल के पास छापेमारी कर उसे धर दबोचा। अचानक हुई इस पुलिसिया कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि डबल मर्डर का आरोपी रंजीत अपने परिवार के साथ नालंदा के हरनौत के किचनी गांव में बड़े ही आराम से रह रहा था और किसी को इसकी भनक नहीं लगी। आरोपी रंजीत जमादार की पत्नी नालंदा जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकी है वहीं यह खुद पड़ोसी जिलों में अपनी नेतागिरी चमका रहा था।
मामला मार्च 2002 का है। जब बेलछी थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर के भुआपुर के रहनेवाले दो लोगों की हत्या कर दी गई थी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को आरोपी बनाया था। डबल मर्डर के इस मामले में आरोपी रंजीत फरार चल रहा था हालांकि कुछ आरोपी कोर्ट से बेल ले चुके थे। इस वारदात के बाद रंजीत अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया था। लंबे समय तक जब उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस ने उसके घर की कुर्की जब्ती भी की थी।