ब्रेकिंग न्यूज़

बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Home / crime / घर में मिली डेडबॉडी, गायब हुए बेटा और प्रेग्नेंट बहू

घर में मिली डेडबॉडी, गायब हुए बेटा और प्रेग्नेंट बहू

17-Apr-2020 11:56 AM

MOTIHARI : मोतिहारी जिला में घर मे संदिग्ध अवस्था मे अधेड़ का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस पहुचकर शव को बरामद कर जांच में जुट गई है ।बरामद शव के गले पर काला धब्बा और सीने पर चाकू के निशान मिले हैं ।वहीं मृतक के घर से बेटे और बहू दोनों गायब है ।घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया पंचायत की वार्ड संख्या 15 स्थित परहा टोला की बतायी जा रही हूं ।मृतक की पहचान चन्दकिशोर राय 47 वर्ष के रूप में कई गई है ।


मोतिहारी जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया परहा टोला से पुलिस ने 47 वर्षीय अधेड़ का शव को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बरामद किया। उसके गल्ले पर काला धब्बा और सीने पर चाकू के जख्म का निशान है। वहीं उनके बेटे और गर्भवती बहू भी वहां से गायब हैं। जबकि बाइक घर पर ही है। मौत कैसे हुई? इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है। ग्रामीण बताते हैं कि गुरुवार की रात में पिता,बेटा और बहू घर पर ही थे। लेकिन सुबह में घर के कमरे में बिछावन पर पिता का शव मिला। मृतक की पत्नी का एक महीने पहले ही कैंसर से मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेजा जा रहा है। 


घटना को लेकर पुलिस दो बिन्दुओ पर जांच कर रही है । वर्ष 2005 में मृतक के सात वर्षीय छोटे बेटे की निर्मम हत्या हो गई थी।एक सप्ताह बाद उसके बेटे का कंकाल थाना क्षेत्र के भदा नहर के पास से बरामद हुआ था । इसको लेकर अपराधी मनोज सिंह मोतिहारी केंद्रीय कारा में उम्र कैद की सजा काट रहा है।वहीं पिता की हत्या के बाद बेटा और बहू का अचानक गायब होने के मामले को लेकर जांच की जा रही है । इस हरसिद्धि थाना अध्यक्ष  ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगता है। कई बिंदुओं पर छानबीन जारी है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।