बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
21-Jul-2025 03:11 PM
By First Bihar
GAYA: ओझा गुनी के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के घर पर एक के बाद एक कर चार लोगों की मौत हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों ने इस मौत के लिए जिम्मेदार मृतक को ठहराया है। घटना गयाजी के टनकुप्पा थाना क्षेत्र की है जहां 40 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मृतक की पहचान टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के दुखी बीघा टोला के रहने वाले बिरजू मांझी के रूप में हुई है। जबकि हत्या करने वाले उनके ही पड़ोसी थे। आधा दर्जन लोगों ने मिलकर उसकी लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को रात के अंधेरे में वजीरगंज थाना क्षेत्र के कोल्हान गांव में जमीन में दफना दिया था। बिरजू मांझी की हत्या 18 जुलाई कर दी थी।
वही इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने पड़ोस के रहने वाले कई लोगों पर नामजद मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला और श्याम देव मांझी को गिरफ्तार किया है दोनों ने पुलिस के सामने हत्या की जुर्म कबूला है, आरोपियों ने बताया कि मृतक बिरजू मांझी ओझा गुनी का काम करता था और इसके कारण मेरे घर में एक-एक कर चार लोगों की मौत हो गई थी। ओझा गुनी किये जाने से चारों की मौत हुई थी। उनकी मौत का जिम्मेवार बिरजू माझी है।
इसी आरोप को लेकर आरोपियों ने बिरजू मांझी की हत्या कर दी। घटना का खुलासा करते हुए वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ की गयी तब उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसके बाद जहां पर शव को दफनाया गया था वहां से लाश को बरामद किया गया. अंधविश्वास के तहत इस तरह को अंजाम दिया गया है।
गया से नितम राज की रिपोर्ट