ब्रेकिंग न्यूज़

Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन,...

Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन, नकली नोट और हेरोइन के साथ पकड़ा गया नाबालिग

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले गया जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाराचट्टी क्षेत्र में छापेमारी कर नकली नोट और हेरोइन बरामद की है। मौके से एक नाबालिग को पकड़ा गया है।

10-Nov-2025 06:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सुरक्षा एजेंसियों को गया जिले में बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली नोटों के साथ हेरोइन की बरामदगी हुई है। इस दौरान मौके से एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।


चुनाव से पहले जिले में अवैध मादक पदार्थ और जाली नोट कारोबारियों के खिलाफ विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बाराचट्टी थाना क्षेत्र में नकली नोट और मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी।


सूचना के आधार पर गया एसएसपी आनंद कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें एसएसबी और बाराचट्टी थाना पुलिस को शामिल किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए सोभ बाजार स्थित अनुष्का ऑनलाइन सेंटर में छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक डिब्बे में छिपाकर रखे गए नकली नोटों को बरामद किया। इनमें 500 के 8 नोट, 200 के 30 नोट और 100 के 100 नोट शामिल हैं। कुल 20,000 मूल्य के जाली नोट बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही प्लास्टिक में रखा हुआ लगभग 5 ग्राम हेरोइन भी जब्त किया गया।


कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने एक नाबालिग को मौके से पकड़ा, जिसे फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस और एसएसबी की टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।


गया के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मादक पदार्थ और नकली नोट कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बाराचट्टी के सोभ बाजार में छापेमारी की गई, जहां से जाली नोट और 5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। मौके से एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।