ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Encounter in Bihar: पटना के बाद बिहार के इस जिले में एनकाउंटर, भाग...

Encounter in Bihar: पटना के बाद बिहार के इस जिले में एनकाउंटर, भाग रहे बदमाश को लगी गोली; पुलिस ने एक को खदेड़ कर दबोचा

Encounter in Bihar: राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में पुलिस एनकाउंटर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिहार के गया में पुलिस ने बड़ा एक्शन ले लिया है.

19-Feb-2025 10:03 PM

By FIRST BIHAR

Encounter in Bihar: राजधानी पटना के बाद गया में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें भाग रहे एक बदमाश को गोली लगी है। वहीं एक अपराधी को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं।


दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डोभी थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के पास कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में छापेमारी शुरू की। डोभी और बहेरा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही वहां से भागने की कोशिश करने लगे। भागने के दौरान बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।


जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने खदेड़ कर धर दबोचा। गोली लगने से घायल हुए अपराधी की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के सकलबीघा निवासी शातिर बदमाश धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने एक पिस्टल और एक कट्टा बरामद किया है। घायल अपराधी को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


गया के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश ने पुलिस के ऊपर पांच राउंड फायरिंग की जबकि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चार राउंड फायर किया, जिसमे भाग रहे अपराधी धर्मेंद्र के दोनों पैर में गोली लगी है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी।