ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / crime / Bihar Crime News: JDU नेता की हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, तीन...

Bihar Crime News: JDU नेता की हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, तीन आरोपियों को दबोचा; चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के गया में बेखौफ अपराधियों ने जेडीयू नेता महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। चुनावी रंजिश में हत्या की बात कही जा रही है।

06-Feb-2025 01:33 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: गया जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बेलागंज थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात बदमाशों ने जेडीयू नेता महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक चुड़िहारा गांव के रहने वाले थे और बेलागंज प्रखंड के जदयू महासचिव और अपने पंचायत के उपमुखिया भी थे। 


गया एसएसपी आनंद कुमार ने देर रात ही डीएसपी रवि प्रकाश सिंह (विधि-व्यवस्था) को जांच का जिम्मा सौंप दिया था। उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। एफएसएल और तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।


गया एसएसपी ने बताया कि घटना के सात घंटे के अंदर ही घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में कामता मिश्रा, सुधीर मिश्रा और रणधीर मिश्रा शामिल हैं। तीनों आरोपी चूड़ीहारा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


वहीं घटना के प्रत्यक्षदर्शी राकेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी चंचल मिश्रा अब भी फरार है, उसके पिता के भोज में शामिल होने के लिए महेश मिश्रा गए थे। महेश मिश्रा के साथ वह भी भोज कर घर को लौट रहे थे, तभी रास्ते मे घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया। सभी लोग खेत के रास्ते भागने लगे और महेश मिश्रा सड़क के रास्ते भागने लगे लेकिन अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और 4 गोली मार दी।


उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद जेडीयू नेता महेश मिश्रा सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। इसके बाद 6 की संख्या में रहे अपराधी मौके से फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि महेश मिश्रा की हत्या वार्ड सदस्य चुनाव को लेकर हुई है। लगातार दो बार महेश मिश्रा ने चंचल मिश्रा के भाई को हराया है। इस वजह से दोनों के बीच दुश्मनी चल रही थी।

रिपोर्ट- नितम राज