ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Home / crime / Bihar Crime News: तिलक में ऑर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से...

Bihar Crime News: तिलक में ऑर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से नाच देख रहे युवक की मौत

Bihar Crime News: बिहार के गया में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की जान चल गई। तिलक में बार बाला के डांस की व्यवस्था की गई थी, तभी गोली चली और युवक की मौत हो गई।

04-Feb-2025 02:18 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद हर्ष फायरिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हर्ष फायरिंग के दौरान गया में ऑर्केस्ट्रा का नाच देख रहे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद तिलक समारोह में हड़कंप मच गया। 


दरअसल, मंगलवार की सुबह कोच थाना की पुलिस को सूचना मिली कि तूतूरखी गांव में तिलक समारोह में डांस के दौरान व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही कोंच थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मे ले लिया।


एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टिकारी एसडीपीओ को घटनास्थल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीएम एफएसएल को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जमा किया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सभी बिंदुओं पर गहनतापूर्वक जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- नितम राज, गया