ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / 13 साल से फरार कुख्यात नक्सली औरंगाबाद से गिरफ्तार, 100 से अधिक मामलों...

13 साल से फरार कुख्यात नक्सली औरंगाबाद से गिरफ्तार, 100 से अधिक मामलों में पुलिस को थी तलाश

02-Feb-2025 08:38 PM

By First Bihar

gaya crime news: 13 साल से फरार नक्सली रामप्रवेश यादव को गया पुलिस ने औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी गया एएसपी शैलेंद्र सिंह ने दी। बताया कि रामप्रवेश के ऊपर 100 से अधिक मामले दर्ज है जो पिछले 13 साल से फरार था। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।


रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गया एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि फरार नक्सली औरंगाबाद के मदनपुर इलाके में है इसी सूचना के आधार पर उन्होंने टीम बनाई और छापेमारी की। तभी पुलिस को देखकर वो भागने लगा। पुलिस ने खदेड़कर उसे दबोचा। बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली रामप्रवेश औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र के राजाबिगहा गांव का ही रहने वाला है। उसके खिलाफ सौ से अधिक केस दर्ज है। उसकी तलाश में पुलिस काफी दिनों से लगी हुई थी आखिरकार आज सफलता मिल गई।


 एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली रामप्रवेश यादव ने 17 जून 2011 को हथियार के बल पर जीटी रोड में ट्रक चालक से लूटपाट की थी। दर्जन भर से अधिक ट्रकों में आग लगा दी थी। रामप्रवेश की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।