ब्रेकिंग न्यूज़

अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Home / crime / गैंगरेप के बाद छात्रा का वीडियो वायरल, पंचायत मैनेज कर रही थी लेकिन...

गैंगरेप के बाद छात्रा का वीडियो वायरल, पंचायत मैनेज कर रही थी लेकिन पुलिस को खबर लग गई

24-Apr-2021 09:15 AM

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर- जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में इंटर की छात्रा के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। मनचलों ने इस दौरान छात्रा का वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। लेकिन पीड़िता ने जब उनकी बात मानने से इनकार कर दिया तब युवकों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसकी सूचना परिजनों को हुई तब एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने मामले को रफा-दफा करने लिए पंचायत की। पंचायत में लिए गए फैसले में युवक से जुर्माना के तौर पर दो लाख रुपये देने और वीडियो को डिलिट करने की बात कही गयी। जब आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तब एक जनप्रतिनिधि ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक की पहचान बेदौलिया निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। पिटाई से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी में एडमिट कराया गया। दूसरे आरोपी की पहचान बेला थाना क्षेत्र निवासी ज्योति कुमार के रूप में हुई है। 


वही पीड़िता का महिला थाने में बयान दर्ज कराया गया। परिजनों ने बताया कि छात्रा जब रात में शौच के लिए जा रही थी तभी युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और वीडियो बना डाला। उसके बाद बार-बार संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने जब ऐसा करने से इनकार कर दिया तब आरोपियों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।