बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
17-Mar-2021 08:04 AM
JAMUI : खबर जमुई जिले से जहां गाड़ी चेकिंग के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है. असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम को निशाना बनाया, जिसमें एक एसआई समेत दो जवान घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग की टीम जमुई खैरा मेन रोड पर गाड़ी चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान एक कार को उत्पाद विभाग की टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर कार को रोकने की वजाय उसे लेकर भागने लगा. उत्पाद विभाग की टीम ने उसका पीछा किया और थोड़ी दूर आगे जाकर कार को उत्पाद विभाग की टीम ने रोक लिया, लेकिन वहां कुछ स्थानीय युवक के जमा हो गए और पुलिस के साथ ही उनका विवाद शुरू हो गया.
उत्पाद विभाग की टीम को इन लोगों ने निशाना बनाया. इस घटना में एसआई दिलदार अंसारी और सिपाही नीरज कुमार घायल हो गए. इस पूरे बवाल के बाद जमुई खैरा मार्ग पर जाम लग गया .तालाब चौक के पास घंटों जाम की स्थिति बनी रही.घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस वहां पहुंची और किसी तरह हालात को काबू में किया.