चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
26-Feb-2025 10:05 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। बता दें कि कुछ साल पहले उनकी पहली पत्नी का इंतकाल हो गया था। इंतकाल के लंबे अर्से बाद बच्चों की सहमति से उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। इसी हफ्ते उनका निकाह हुआ था जिसमें परिवार के सदस्य शामिल हुए। दोनों बच्चे भी मौजूद रहे।
बता दें कि सीढ़ी से गिर जाने की वजह से उनकी पहली पत्नी 45 वर्षीया डॉ. सादिका यासमीन का इंतकाल हो गया था। इस घटना के लंबे समय बाद उन्होंने कुछ दिन पहले ही दूसरी शादी की। इस निकाह में उनके दोनों बच्चे और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। आमिर सुबहानी एक बेटे और एक बेटी के पिता हैं।
दोनों बच्चों की सहमति के बाद ही उन्होंने दूसरी शादी की। आज दावत-ए-वलीमा का आयोजन पटना के अनीसाबाद स्थित पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल होटल में है। जिसमें खास लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर सियासतदां अशफाक रहमान ने शादी की मुबारकबाद दी।
आमिर सुबहानी 1987 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। आमिर सुबहानी 1987 बैच की यूपीएससी-सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के टॉपर रह चुके हैं। आमिर सुबहानी 1987 में UPSC में Rank-1 प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी हैं।1993 में पहली बार भोजपुर जिले में डीएम बनकर गए थे फिर वह 1994 में पटना में जिला कलेक्टर के रूप में नियुक्त किए गए थे।
1978 बैच के आईएएस और बिहार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी बिहार के सीवान जिले के बहुआरा गांव के रहने वाले हैं। पांचवी कक्षा में ही उन्होंने IAS बनने का सपना देखा था। सरकारी स्कूल में पढ़कर वो आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इन्हें किताबों से शुरू से लगाव है। किताबों को पढ़ना इन्हें ज्यादा अच्छा लगता है। वो बिहार के कई जिलों में डीएम भी रहे हैं। बिहार विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन भी बनाये गये।