ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश

Bihar Crime News: न पासपोर्ट और ना ही वैध वीजा, बिहार में ट्रेन की जनरल बोगी से पकड़ा गया विदेशी नागरिक

Bihar Crime News: सहरसा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक विदेशी नागरिक अब्राहम (45) को पकड़ा, जिसके पास न पासपोर्ट था और न वैध वीज़ा। वह बिना टिकट यात्रा कर रहा था और अब उसे जीआरपी के हवाले कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

29-Nov-2025 05:10 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जंक्शन पर शनिवार को आरपीएफ ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। उसके पास न तो पासपोर्ट मिला और न ही वैध वीज़ा। आरपीएफ ने उसे राजकीय रेल पुलिस के हवाले कर दिया है, जहां उसके खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 


आरपीएफ के पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार द्वारा जीआरपी को दी गई लिखित सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 18625 की नियमित जांच के दौरान एक जनरल बोगी में विदेशी मूल का व्यक्ति बिना टिकट यात्रा करते पाया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अब्राहम (45 वर्ष) के रूप में बताई, जो नाईजीरिया के इमो राज्य स्थित इसाला गांव का निवासी है।


उसने बताया कि वह वर्ष 2013 से नवी मुंबई के खारघर सेक्टर-35 में रह रहा है और पेशे से संगीतकार है। अब्राहम ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई से पटना आया था और फिर वहां से सहरसा अपने भारतीय मित्र गजन से मिलने आया था। गजन पूर्णिया जिले के चंपानगर का रहने वाला है। अब्राहम सहरसा से ट्रेन द्वारा बनमनखी जाने की योजना बना रहा था, तभी टिकट चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया। 


जब उससे यात्रा दस्तावेज, पासपोर्ट या वीज़ा प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई भी प्रमाण नहीं दिखा सका। उसने दावा किया कि उसके सभी आवश्यक दस्तावेज और लगभग 1500 रुपये नकद पटना में खो गए हैं। आरपीएफ टीम ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक सैमसंग कंपनी का टचस्क्रीन मोबाईल फोन और एक बिट्टू बैग बरामद किया। इसके बाद सुरक्षा बल की मौजूदगी में उसे आरपीएफ पोस्ट कार्यालय लाया गया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद जीआरपी को सौंप दिया गया। 


जीआरपी थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि व्यक्ति स्वयं को विदेशी बता रहा है, लेकिन उसके पास इस दावे के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पासपोर्ट और वीज़ा के भारत में रहना और यात्रा करना कानूनन अपराध है। इसलिए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कानूनी कार्रवाई के तहत उसे खगड़िया न्यायिक हिरासत भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अब अब्राहम के सत्यापन, उसके भारत आगमन, निवास और यात्रा संबंधी तथ्यों की गहन जांच कर रही है।