मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
06-Jan-2025 06:10 PM
By First Bihar
Bihar News: गोपालगंज पुलिस ने पिछले दिनों गंडक नदी से एक अज्ञात युवती की शव बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी मृतिका के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हरिश्चंद्र यादव और विक्की यादव दोनो पश्चिमी चम्पारण के बगहा के रहने वाले हैं।
दरअसल, पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि युवती की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर उसके ही पिता और भाई ने कर दी थी। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दो दिन पूर्व यादोपुर के मंगलपुर महासेतु के पास एक अज्ञात युवती का शव गंडक नदी से बरामद किया गया था। युवती का कहीं और से हत्या कर शव यहां गंडक नदी में डंप किया गया था।
सूचना पर यादोपुर पुलिस ने अज्ञात युवती के शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया। फिर यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। अज्ञात युवती की हत्या उसके ही पिता और भाई ने मिलकर की थी। युवती पश्चिमी चंपारण के बगहा की रहने वाली थी। उसका किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था। जिसके वजह से युवती के परिजन नाराज थे और इसी को लेकर घर वाले उससे नाराज थे। युवती के पिता हरिश्चंद्र यादव प्रेम प्रसंग की वजह से उसे बगहा से बेतिया में मामा के घर भेज दिया गया था।
मामा के घर पहुंचने के बाद भी युवती अपने प्रेमी से लगातार संपर्क में थी। इसी बात से नाराज पिता हरिश्चंद्र यादव ने उसे मामा के घर से अकेले बाहर बुलाया और अपने बेटे विक्की यादव के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को गोपालगंज गंडक नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज