पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार प्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश
06-Feb-2021 05:26 PM
MUZAFFARPUR: अहियापुर थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में युवती का शव फंदे से लटका पाया गया। युवती की कलाई कई जगहों पर काटी पायी गई। घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद किया गया है। जिससे यह मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ कर रह गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस की माने तो प्रथमदृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। मृतका के पिता का कहना था कि सुबह 11 बजे मोबाइल पर उनकी बात बेटी से हुई थी। बातचीत के क्रम में बेटी ने आत्महत्या करने की बात कही थी।
मृतक युवती की पहचान रजनी कुमारी के रूप में हुई है जो मीनापुर थाना क्षेत्र के टेंगरारी गांव की रहने वाली थी। न्यू पुलिस लाइन चौक के पास किराए के मकान में रहकर वो निजी कंपनी में काम करती थी। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर वे घर के अंदर घुस गए लेकिन जब पंखे से झुलती बेटी का शव देखा तो हैरान रह गए। हिम्मत से काम लेते हुए पिता ने उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता की रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह घटना हत्या है या आत्महत्या?
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा गया है। पूरे मामले पर अहियापुर थाना के दारोगा नितेश कुमार ने बताया कि युवती के शव को देखकर प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है जिससे युवती की कलाई कई जगहों पर काटी पायी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।