ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar Crime News: पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया समेत 55 आरोपी की...

Bihar Crime News: पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया समेत 55 आरोपी की संपत्ति होगी जब्त, EOU ने ED को भेजा प्रस्ताव

Bihar Crime News: ईओयू ने पेपर लीक गिरोह, बालू माफिया, बैंक अधिकारियों और नक्सलियों समेत 55 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव ईडी को भेजा है। 22 की संपत्ति पहले ही जब्त की जा चुकी है।

26-Jul-2025 02:39 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: आर्थिक अपराध इकाई ने पेपर लीक गिरोह के सरगना समेत कई आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय को भेजा है। इन आरोपियों में बालू माफिया, बैंक प्रबंधक, नक्सली और मादक पदार्थ तस्कर शामिल हैं।


ईओयू ने पीएमएलए के तहत अब तक 55 अपराधियों की पहचान की है, जिनमें से 22 की करीब 11 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। शेष मामलों की जांच जारी है। इनमें 36 मादक पदार्थ तस्कर, 10 बालू माफिया, 15 नक्सली एवं उग्रवादी और 4 अन्य कुख्यात अपराधी शामिल हैं, जिनकी संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया चल रही है। 


35 करोड़ रुपये के गबन मामले में आरोपी सुमित कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों और सोसाइटी में हुई धोखाधड़ी के मामलों की जांच भी शुरू कर दी गई है।


अब तक पटना के अवामी लीग सहकारी बैंक में 15 करोड़, वैशाली सहकारी बैंक में 85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के प्रमाण मिले हैं। इन मामलों में अवामी बैंक के शाहबाज और वैशाली बैंक के गोपाल प्रसाद को गिरफ्तार भी किया गया है।