ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / Encounter In Bihar: बिहार पुलिस ने दिखाई ताकत...ताबड़तोड़ एनकाउंटर, हाल में हुए तीन...

Encounter In Bihar: बिहार पुलिस ने दिखाई ताकत...ताबड़तोड़ एनकाउंटर, हाल में हुए तीन मुठभेड़ में चार अपराधी ढेर

Encounter In Bihar: नए डीजीपी विनय कुमार की सख्ती का असर दिखना शुरू हो गया है. अब बिहार पुलिस ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है. सूबे की पुलिस अपराधियों के खिलाफ टूट पड़ी है.

07-Jan-2025 12:23 PM

By Viveka Nand

Encounter In Bihar: बिहार में नये डीजीपी विनय कुमार के पदभार संभालने के बाद से पुलिस की कार्यशैली में बदलाव देखा जा रहा है. पुलिस का ऐसा रूख देखकर बिहार के लोग खुश हैं. ताबड़तोड़ प्रहार से अपराधियों में खौफ होना शुरू हो गया है. हाल के दिनों में तीन एनकाउंटर में चार अपराधी ढेर कर दिए गए . पटना से लेकर कटिहार तक पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ है.  

पटना पुलिस ने दो डकैतों को किया ढेर 

बीती रात राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए। सोमवार रात हुई पुलिस और अपराधियों के बीच इस भीषण मुठभेड़ के दौरान एक दारोगा भी घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी पश्चिमी भी मौक़े वारदात पर पहुंचे. जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ तब हुई जब पटना पुलिस की टीम 6 अपराधियों की तलाश में हिंदूनी इलाके में छापेमारी कर रही थी. पीछा करने के दौरान अपराधियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों को मार गिराया. मारे गए अपराधी की पहचान नालंदा जिले के निवासी के रूप में हुई है. मुठभेड़ के दौरान दौरान गौरीचक थाने के दारोगा विवेक कुमार को भी गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें एम्स पटना में भर्ती कराया गया है. 

कटिहार में पुलिस-अपराधियों के बीच एनकाउंटर

चार जनवरी 2025 को पूर्णिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. पुलिस ने बहादुरी का परिचय देते हुए कुख्यात डकैत को मार गिराया. मुठभेड़ के बाद पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया था कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुशील मोची किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बौसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी गांव आया हुआ है. जिसके बाद एसटीएफ की मदद से पूर्णिया पुलिस छापेमारी करने के लिए पहुंची. जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ गोली लगने से सुशील मोची की मौत हो गई.

..तब कुख्यात अजय राय मारा गया था

13 दिसंबर 2024 की देर रात पटना के जक्कनपुर इलाके में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली. मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी अजय राय ढेर हो गया. साथ ही एसटीएफ के एक जवान को भी गोली लगी थी. घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा. STF के डीआईजी विवेकानंद के अनुसार, इनपुट के आधार पर पुलिस टीम वहां पहुंची थी जहां अपराधी छुपे हुए थे. जैसे ही हम लोगों ने वहां प्रवेश किया अपराधियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें अजय राय नाम के अपराधी को गोली लगी. जिसके बाद उसे NMCH ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दोनों तरफ से करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चली थी.