ब्रेकिंग न्यूज़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला

Home / crime / बिहार में 'दुशासन राज': मुजफ्फरपुर में रेप नहीं कर पाने पर लड़की को...

बिहार में 'दुशासन राज': मुजफ्फरपुर में रेप नहीं कर पाने पर लड़की को जिंदा जलाया, 85 फीसदी जली लड़की की हालत गंभीर

09-Dec-2019 09:04 AM

MUZAFFARPUR: बिहार की 'सुशासन सरकार' में क्राइम की बढ़ती घटनाएं इस बात की तस्दीक करता है कि बिहार में अब 'दुशासन राज' आ गया है. बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन क्राइम की बढ़ती घटनाओं से सुशासन की सरकार सवालों के घेरे में आ गई है. कैमूर, बक्सर, समस्तीपुर और दरभंगा में बेटियों के साथ हैवानियत के बाद अब मुजफ्फरपुर से हैवानियत की घटना सामने आई है.


मुजफ्फरपुर जिले के नाजीरपुर गांव में एक लड़की से युवक ने रेप की कोशिश की. रेप करने में नाकाम रहे युवक ने लड़की के साथ मारपीट की फिर उसे जिंदा जला दिया. सिर से लेकर पांव तक लड़की 85 फीसदी जल चुकी है. डॉक्टरों के मुताबिक लड़की के बचने की उम्मीद कम है. पीड़िता को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.


पुलिस ने आरोपी युवक राजा राय को अरेस्ट कर लिया है. पीड़िता के परिवार के मुताबिक तीन साल से राजा लड़की को परेशान कर रहा था. लड़की ने 5 बार अहियापुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया. युवक की हरकतों से परेशान लड़की कोचिंग जाना भी छोड़ चुकी थी. लेकिन लापरवाह पुलिसकर्मियों ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.