बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
21-Jul-2025 10:35 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: दिल को दहला देने वाली घटना समस्तीपुर से सामने आई है, जहां एक 26 वर्षीय महिला 8 साल की बेटी और 5 साल के बेटे के साथ घर में फंदे से लटक गई। इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि फंदा ढीला पड़ जाने की वजह से बेटा फंदे से निकल गया और उसकी जान बच गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बताया जाता है कि मृतका के पति मुक्तापुर बाजार समिति में मजदूरी का काम करता था। आर्थिक तंगी के कारण महिला ने समूह लोन ले रखा था जिसे वह चुकता नही कर पा रही थी। ब्याज के कारण कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा था। इन दिनों वह काफी तनाव में रह रही थी। तनाव के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना कल्याणपुर थाना के बासुदेवपुर वार्ड नंबर 12 की है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शब को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मृत महिला की पहचान रोशन चौधरी की 26 वर्षीय पत्नी सुमन कुमारी के रूप में की गई है। वही किशोरी पुत्री की पहचान 8 वर्षीय आराध्या कुमारी के रूप में की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों के शब को फंदे से उतार कर घर के बाहर जमीन पर रखा गया था। गले में टेंट हाउस की रस्सी का फंदा का निशान पाया गया।
संयोगवश मृतका के छोटे पुत्र 5 वर्षीय आदर्श कुमार उर्फ लोलो के गले में फंदा ढीला था जिससे वह गले से फंदा निकाल कर खुद ही बाहर दौड़ता हुआ गया और अपनी दादी मोसमात इंदु देवी को जाकर कहा कि माय -बहन फंदा लगाकर मर गई। दादी दौड़कर आई तो दोनो के शव को फंदे से झूलता हुआ देखकर सन्न रह गयी। तब आसपास के लोगो को घटना की जानकारी दी गई और फंदा काटकर दोनो शवों को उतारा गया लेकिन तब तक मां बेटी दोनों की मौत हो चुकी थी।