मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
31-Dec-2024 04:05 PM
By First Bihar
DSP Adil Bilal Case: रोहतास गोलीकांड में सरकार ने बड़ा एक्शन ले लिया है। बिहार सरकार ने गोलीकांड के जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंप दिया है और आरोपी डीएसपी को तत्काल पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल पर गार्ड के साथ मिलकर बर्थडे पार्टी के दौरान एक शख्स की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। आरोपी डीएसपी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
दरअसल, बीते शुक्रवार की रात रात 10:35 से लेकर 10:39 के बीच जन्मदिन की पार्टी कर रहे कुछ युवकों तथा ट्रैफिक डीएसपी मो. आदिल बेलाल के साथ किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। जिसके बाद ट्रेफिक डीएसपी आदिल बेलाल ने गोली चला दी थी। गोली लगने से बादल कुमार सिंह नामक युवक की मौत हो गई थी जबकि दो लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए ट्रैफिक डीएसपी एवं उनके बॉडीगार्ड का हथियार जब्त कर लिया था। मामले में अलग-अलग तीन केस दर्ज किए गए थे।
आरोपी डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होता देख विपक्षी दल के साथ साथ सत्ताधारी दल भी अपनी सरकार से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे और दावा कर रहे थे कि आरोपी को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। अब सरकार ने इस मामले में फैसला लेते हुए जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंप दिया है और आदिल बेलाल को पुलिस मुख्यालय वापस बुला लिया है।