पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार प्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश
06-Feb-2021 04:05 PM
By saif ali
MUNGER: यदि आप किराये पर देते हैं तो यह खबर आपके लिए है। कार बुकिंग के दौरान सावधानी बेहद जरूरी है क्यों कि लूटेरा गिरोह भाड़े पर कार लेने के बहाने अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र का है। जहां मरीज को बसगढ़ा से खड़गपुर ले जाने को लेकर शुक्रवार की सुबह 10 बजे मोबाइल पर स्कॉर्पियो की बुकिंग की जाती है। स्कॉर्पियो का किराया 1700 रुपये तय भी होता है। मोबाइल पर हुए बातचीत के दौरान दिए गए लोकेशन पर जब स्कॉर्पियो का ड्राइवर शहंशाह पहुंचता है तब पहले से मौजूद 6 लोगों द्वारा हाथ-पैर और मुंह बांध कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया जाता है। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए अपराधी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो जाता है। जिसके बाद किसी तरह ड्राइवर शहंशाह जान बचाकर वहां से निकला और इस बात की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के साथ थाना पहुंचे शहंशाह ने वासुदेवपुर ओपी में मामला दर्ज कराया।
मामला दर्ज होने के बाद बंगाल की आसनसोल पुलिस ने कोतवाली थाना से संपर्क साधा और स्कॉर्पियो जब्त किए जाने और 3 लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। गाड़ी का रजिस्टेशन नंबर और अन्य जानकारी शेयर करने के बाद पता चला कि यह वही स्कॉर्पियो है जिसे मुंगेर से लूटा गया था। इस बात की सूचना मिलते ही मुंगेर पुलिस आसनसोल के लिए रवाना हो चुकी है।
कोतवाली थाना के इंचार्ज पंकज कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में गाड़ी देने से पहले उचित जानकारी इकट्ठा कर लें । उन्होंने बताया कि मुंगेर में इस तरह कार लूट की यह पहली घटना है।