कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
08-Mar-2025 02:27 PM
By First Bihar
KATIHAR NEWS: कटिहार में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चार युवकों द्वारा एक कुत्ते की पूंछ काटने का दृश्य देखा जा सकता है। इस घटना को लेकर पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बेजूवानों को कष्ट पहुंचाकर रील्स बनाना यह कैसा शौक है?
PETA की शिकायत और पुलिस की प्रतिक्रिया
PETA के सदस्यों ने कटिहार के एसपी को सूचित किया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक क्रूरता से एक कुत्ते की पूंछ काट रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था, जिसमें एक संथाली गाने के बैकग्राउंड में यह घटना होती दिख रही है।
PETA ने इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ई-मेल के माध्यम से शिकायत और वीडियो का लिंक भेजा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
आरोपी युवक की पहचान हुई
पुलिस अधीक्षक (SP) वैभव शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक प्राणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया वह नाबालिग प्रतीत हो रहा है। उसके मोबाइल नंबर की जानकारी भी पुलिस को मिल चुकी है। कटिहार SP ने बताया कि "PETA द्वारा भेजी गई सूचना के आधार पर प्राणपुर थाने को प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपी युवक को हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
वीडियो में क्या है जानिये?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चार युवक दिखाई दे रहे हैं। तीन लड़कों ने कुत्ते को पकड़ रखा है, जबकि चौथा युवक सफेद कमीज और काली पैंट पहने हुए धारदार हथियार से उसकी पूंछ काट रहा है। इसके बाद वह युवक कुत्ते की कटी हुई पूंछ को कैमरे में दिखाते हुए बेशर्मी से इशारे करता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र के युवकों द्वारा बनाया गया है। पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं और उन युवकों से यह सवाल कर रहे हैं कि रील बनाने का यह कैसा शौक कि एक बेजूवान को कष्ट पहुंचाया जाए।