बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
13-May-2022 02:38 PM
PATNA: खबर बिहटा की है, जहां गुरुवार की देर रात डीजे गाड़ी की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद बारातियों के बीच अफरा-तफरी मच गया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही डीजे पर डांस कर रहे लोगों के बीच कोहराम छा गया। बताया जा रहा है कि बिहटा के इटवा दोघरा गांव में गुरुवार की देर रात बारात जा रही थी, इसी दौरान डीजे की धुन पर बारात में शामिल सभी लोग डांस करने लगे।
इसी दौरान इटावा गांव के पास चंदन साहू का 7 वर्षीय बेटे अंकित कुमार बारात देखने के लिए घर से बाहर चोहराहे पर खड़ा था। अचानक अंकित कुमार डीजे गाड़ी की चपेट में आ गया और गाड़ी के नीचे दब गया। डीजे की आवाज इतनी तेज थी कि बच्चे की आवाज दब गई। बच्चा गाड़ी के नीचे दबकर छटपटाते रहा चिल्लाता रहा, लेकिन डीजे की धुन पर लोग इस कदर मशगूल हो गए कि किसी ने बच्चे की चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी। काफी देर के बाद जब लोगों ने अंकित कुमार को गाड़ी के नीचे छटपटाता देखा। जिसके बाद उसे आनन फानन में गाड़ी से निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही बारात में आए लोग इधर-उधर भागने लगे। गांव के लोगों ने बताया कि अंकित कुमार चंदन साहू का इकलौता बीटा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही बिहटा थाना के पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी ऋतुराज ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।