ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत से हड़कंप, जहरीली शराब पीने...

Bihar News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत से हड़कंप, जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका

पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई है.

03-Jan-2025 02:36 PM

By First Bihar

Bihar News: खबर बेतिया से आ रही है, जहां संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। परिजन शराब पीने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन हरिजन टोली वार्ड नंबर 7 की है। 


मृतक की पहचान हरिजन टोली गांव निवासी जगन्नाथ राम के 35 वर्षीय पुत्र उमेश राम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उमेश राम गांव के ही किसी लड़के के साथ सुबह से ही घर निकला हुआ था। इसी दौरान गांव के एक लड़का शराब के नशे में धुत उमेश राम को घर लेकर पहुंचा। उसकी खराब हालत को देखते हुए परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन ले गए। 


जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया लेकिन जीएमसीएच के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पूरे मामले पर एसडीपीओ 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार