चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
21-Mar-2025 06:58 PM
By First Bihar
Currupt IAS; यूपी के वरिष्ठ IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश को भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए एक बिजनेसमैन से 5% कमीशन मांगा था। कमीशन न मिलने पर प्रोजेक्ट की फाइल रोक दी गई थी |
बिजनेसमैन विश्वजीत दत्ता ने इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की, जिसके बाद STF जांच में अभिषेक प्रकाश की संलिप्तता पाई गई। आपको बता दे कि 700 बीघा जमीन, कई बंगले और 20 करोड़ का घोटाला अभी तक सामने आया है .सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक प्रकाश जहां-जहां तैनात रहे, वहां उन्होंने खूब मलाई खाया और अवैध संपत्ति बनाई। लखीमपुर व बरेली में 700 बीघा जमीन खरीदी।वहीं लखनऊ में कई आलीशान बंगले बनवाए। जबकि ब्रह्मोस मिसाइल फैक्ट्री के नाम पर 20 करोड़ का घोटाला किया।
भ्रष्टाचार के अहम मामले:
डिफेंस कॉरिडोर जमीन घोटाला – अधिग्रहीत जमीनों में घोटाला - LDA घोटाला – बिल्डरों को अवैध फायदा और कई निवेशकों की फाइलें रोकीं। हमीरपुर में खनन माफिया से साठगांठ की भी बात सामने आयी है. लखीमपुर में सरकारी टेंडर में हेरफेर। अयोध्या-वाराणसी प्रोजेक्ट रोके – निवेशकों से पैसे लिए बिना मंजूरी नहीं दी।
STF जांच के बाद एक्शन
STF ने अभिषेक के करीबी निकांत जैन को गिरफ्तार किया है, जो IAS अधिकारियों के लिए लाइजनिंग सिंडिकेट चलाता था। अभिषेक प्रकाश फिलहाल अंडरग्राउंड हैं और उनके खिलाफ ED और अन्य एजेंसियां भी जांच कर रही हैं।
सरकार अब उनकी संपत्तियों की जब्त करने की तैयारी में है,और आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है।