मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Feb-2025 06:34 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA CRIME: बिहार में अपराधी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार सहरसा में अपराधियों ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी है जहां शहर के बटराहा वार्ड नं० 36 में दो अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया। दिनदहाड़े बदमाशों ने वृद्ध महिला को शिकार बनाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बदमाशों की करतूत घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इसके आधार पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में लगी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के टीओपी 02 इलाके की है। बटराहा वार्ड 36 निवासी डॉ० रमेश मिश्र की 60 वर्षीय पत्नी पुनिया देवी दोपहर घर से रिफ्यूजी चौक पर दूध खरीदने के लिए निकली थी।
इसी बीच वो बाजार से दूध लेकर वापस अपने घर के पास पहुंची ही थी कि तभी पीछे से एक बदमाश उनके गले के सोने के चेन को छीन लिया और अपने दूसरे साथी की बाइक पर सवार होकर नौ दो ग्यारह हो गया। इस दौरान पीड़िता ने जब शोर मचाया तब परिवार के लोग वहां पहुंचे और दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए पीछा किये लेकिन दोनों में से कोई भी अपराधी हाथ नहीं आया।
छिनतई के बाद अपराधियों ने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी जिसे पकड़ पाना मुश्किल हो गया। बदमाशों की तस्वीर मौके वारदात लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पीड़िता के घरवालों ने इस घटना की सूचना टीओपी थानाध्यक्ष सनोज कुमार को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार पर पुलिस दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।