मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Jan-2025 04:39 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के छपरा शहर में एक पखवाड़े के अंदर दूसरी बार सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. इस बार शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत जंक्शन रोड स्थित फौजी होटल में भगवान बाजार थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई, जहां से आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
वहीं होटल के कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार करते हुए थाना ले गई, जिनसे पूछताछ की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फौजी होटल के कमरे से एक महिला एवं एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
दरअसल, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेक्स रैकेट का धंधा फल फूल रहा है. वही समय-समय पर जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई कर गिरफ्तारी भी की जा रही है तथा होटलों को सील भी किया जा रहा है. बीते 16 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक स्थित खाना खजाना जंक्शन पर छापेमारी किया गया था.
इस दौरान खाना जंक्शन होटल के संचालक के कमरे से आपत्तिजनक की स्थिति में एक युवती एक महिला एवं दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. हालांकि छापेमारी के दौरान होटल संचालक भाग निकलने में सफल रहा था. एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जंक्शन रोड स्थित फौजी होटल पर छापेमारी कर दो को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.