ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: दहेज में बाइक नहीं देने पर महिला को दे दी...

Bihar Crime News: दहेज में बाइक नहीं देने पर महिला को दे दी मौत की सजा, हत्या कर डेड बॉडी को दफनाया; पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में ससुराल वालों ने दहेज में बाइक नहीं मिलने के बाद पति और अन्य लोगों ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी और शव को दफना दिया लेकिन पुलिस ने वारदात के 6 दिन बाद कब्र खोदकर शव को जमीन से बाहर निकाल लिया.

25-Jan-2025 07:45 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में ससुराल वालों ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव को दफन कर दिया। महिला के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वारदात के 6 दिन बाद कब्र खोदकर महिला के शव को बरामद कर लिया। घटना बरूराज थाना क्षेत्र के बड़ा बैजनाथ गांव की है।


मृतक महिला की पहचान मो. नाजिर की पत्नी नूरजहां खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का पति नाजिर दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। दहेज में बाइक नहीं देने पर महिला के ससुराल वालों ने 19 जनवरी की उसकी हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया था।


बेटी की मौत की खबर सुनकर जब मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो उन्हें लाश नहीं मिली। मायके वालों ने महिला की हत्या कर शव को दफनाने के आरोप लगाया था। पुलिस और मायके वालों के गांव से जाने के बाद मृतका के ससुराल वाले घर से फरार हो गए। जिसके बाद मृतका की मां ने 21 जनवरी को दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।


इसी बीच 24 जनवरी को पुलिस को पता चला कि महिला का शव दफनाया गया है। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस गांव पहुंची और 25 जनवरी को मजिस्ट्रैट की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के तीन बच्चों की पहले ही संदिग्ध हालत में मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस फरार ससुराल वालों को तलाश कर रही है।