खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
17-Mar-2025 01:11 PM
By First Bihar
Crime News: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। होली के अगले दिन बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीटकर जान ले ली। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मिर्चाई गली की है।
दरअसल, होली के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजधानी पटना में भी अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है। पटना सिटी के मिर्चाई गली इलाके में होली का त्यौहार के खत्म होते ही अपराधियों ने रात के सन्नाटे में लाठी डंडे से पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इलाके में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहसत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों द्वारा पटना पुलिस को सूचित किया। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पटना सिटी एएसपी और पुलिस की टीम पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पहचान इलाके के रहने वाले पंचम मेहता के रूप में किया। घटनास्थल के आस-पास खून के धब्बे मिले है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है।
पटना सिटी ASP अतुलेश झा ने बताया कि युवक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या की गई है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाइट की टीम को बुलाया है। जांच रिपोर्ट आते ही हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल मामले की जांच कई पहलुओं से हो रही है। जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।