सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
05-Mar-2025 10:27 AM
By First Bihar
Crime News : सैंडलवुड अभिनेत्री रान्या राव सोमवार रात केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम द्वारा गिरफ्तार की गईं। वह दुबई से बेंगलुरु पहुंची थी। टीम ने उन्हें 14 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि पिछले 2 महीनों में वह 10 से ज्यादा बार विदेश यात्राएं कर चुकी हैं।
बेल्ट के जरिए होती थी स्मगलिंग
ऐसे में अधिकारियों को उन पर शक होना लाजमी था। अधिकारियों का मानना है कि राम्या किसी बड़े सोने तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं। 14 किलोग्राम की छड़ें जो उनके बेल्ट में छिपाई गई थीं, उसके अलावा अभिनेत्री के पास से लगभग 800 ग्राम सोने के आभूषण भी पाए गए हैं.
कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं DGP कि बेटी
बता दें कि 32 वर्षीय राम्या कई लोकप्रिय फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिनमें शामिल है 'माणिक्य' जिसमें एक्टर सुदीप लीड रोल में थे, 'पटाखी' जिसमें हीरो के रोल में गणेश नजर आए थे और 'वगाह' जिसमें लीड रोल विक्रम प्रभु कर चुके हैं. हैरत कि बात तो यह भी है कि इस अभिनेत्री के पिता रामचंद्र राव एक IPS अधिकारी हैं और फिलहाल कर्नाटक पुलिस हाऊसिंग कोर्पोरेशन के DGP हैं.
ऐसे बढ़ा अधिकारियों का शक
अधिकारियों के अनुसार राम्या पिछले 15 दिनों में 4 बार इसी तरह गल्फ देशों कि यात्राएं कर चुकी थीं. हर बार अभिनेत्री एक ही तरह की वेशभूषा में होती थीं. ऐसे में उनका बेल्ट हमेशा छिपा रहता था. इस बार अधिकारियों ने एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर रोकने कि योजना बनाई और जैसे ही सोमवार रात वह दुबई से बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंची उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
पिता ने किया मामले से किनारा
बताते चलें कि न्यायलय ने अभिनेत्री को उन्हें 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया है तो वहीं अभिनेत्री के पिता ने इस मामले से किनारा कर लिया है. उनका कहना है कि “कानून इस पर अपना काम करेगी. हमारा उससे कोई लेना देना नहीं. जबसे उसने शादी कि है तब से ही हम उसके या उसके पति के संपर्क में नहीं हैं”.