ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / बिहार के सिपाही ने ASI पर बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, इस बात को...

बिहार के सिपाही ने ASI पर बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, इस बात को लेकर था बेहद नाराज

Bihar News : छत्तीसगढ़ के ITBP कैंप में हुए इस खूनी खेल ने वहां मौजूद सभी जवानों और अधिकारियों को स्तब्ध कर दिया है. ASI देवेंद्र सिंह दहिया की 16 गोलियों के बाद मौके पर ही मौत हो गई.

18-Mar-2025 11:05 AM

By First Bihar

Bihar News : छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित ITBP कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिहार के एक सिपाही ने अपने ASI पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जानकारी के अनुसार यह सिपाही बक्सर जिले का रहने वाला बताया जाता है. कहा जा रहा है कि सिपाही को ASI ने सोमवार मॉर्निंग परेड के दौरान उसे फटकार लगाईं थी. जिसके बाद उसने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया.


पहली गोली उसने ASI के माथे में मारी जिसके बाद सीने और पीठ में लगातार 15 गोलियां दाग दी. मृत ASI का नाम देवेंद्र सिंह दहिया बताया जा रहा और वो हरियाणा के रहने वाले थे. जबकि आरोपी सिपाही सरोज कुमार बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के बाद वहां मौजूद जवानों ने जैसे-तैसे सरोज कुमार को काबू में किया और पुलिस को इन्फॉर्म किया.


प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ASI ने कुछ दिन पहले भी सरोज को वर्दी को लेकर फटकार लगाईं थी, इसके बाद फिर सोमवार को इसी बात को लेकर परेड के दौरान उसे डांटा गया, जिसके बाद सिपाही गुस्से में तिलमिलाते हुए परेड छोड़कर अपने घर गया और वहां जाकर बिना अपनी पत्नी से बात किये ही नाश्ता किया. फिर अपनी रायफल लेकर वापस कैंप में लौटा और इस घटना को अंजाम दिया.


बता दें कि कैंप में लौटने के बाद सिपाही सरोज ASI के पास गया, ASI को लगा कि संभवतः वह उनसे माफ़ी मांगने के लिए आया है, जिसके बाद देखते ही देखते उसने ASI के माथे पर पहली गोली ठोक दी. इस घटना के बाद खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेने की कोशिश की, इस दौरान ITBP अधिकारियों संग पुलिस की बहस भी हुई लेकिन बाद में पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई.